फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीत गाकर बांधां समा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होली की परंपरा में फगुआ गायन का एक अलग ही महत्व है। इसके तहत जंगीपुर के अरखपुर गांव में बुधवार को जमकर फाग गाया गया। एक ओर जहां जोश-खरोश के साथ गीत गाया जा रहा था वही दूसरी ओर झाल, मंजीरे तथा ढोलक की थाप एक अलग ही माहौल बना रही थी। रजिंद्र तिवारी के अहाते में आयोजित यह कार्यक्रम होली खेले रघुवीरा अवध में. के गायन के साथ शुरु हुआ जो धीरे- धीरे होली की मस्ती में रमता चला गया। इसी क्रम में सखी री होली आई रे..घर-घर में रंगीला रुत छाई रे, होली आई रे कन्हाई बीच राधा खेले बिरज में होली गाया गया। इस दौरान बबलू तिवारी, पूर्णमासी कुशवाहा, रामप्रसाद गुप्ता, अंबिका सिंह, बलराम तिवारी, सुरेश गुप्ता, गुप्तेश्वर तिवारी, शिवआनंद यादव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार बुधवार को नगर में होली की बरात निकाली गई। बरात में आगे-आगे हाथी घोड़े तथा पीछे बैंडबाजा के साथ प्रतीकात्मक दूल्हे की सवारी चल रही थी। इस दौरान फगुआ गीत गाया जा रहा था। जिस ओर से भी यह बरात गुजर रही थी उधर सड़कों पर रंग अबीर और गुलाल पसर जा रहा था। हर ओर बस मस्ती ही दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें