फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फूंकेंगे मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। भाजपा की बैठक सिधौना बाजार में सोमवार को हुई। इसमें कोलकाता में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी करने की घटना की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि पांच फरवरी को खानपुर चौराहा पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि कोलकाता में बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना निंदनीय है। ममता बनर्जी लगातार संविधान और प्रशासन का मखौल उड़ा रही। तानाशाह ममता को उत्तर प्रदेश से कड़ा संदेश जाएगा। कोलकाता शहर को बनाने और चलाने में हम उत्तर प्रदेश वाशियों का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे ममता बनर्जी अपमानित करके मिटाना चाहती हैं। इस अवसर पर कमलेश सिंह, कन्हैया पांडेय, जितेंद्र सिंह, लालबहादुर यादव, शिवाजी मिश्रा, रामधनी त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें