फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा गांव में विद्युत चेकिंग करने गए विद्युत कर्मियों पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर राज्य विद्युत परिषद इंजीनियर्स संगठन की त्योरी चढ़ी हुई है। शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपकर दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि अगर चौबीस घंटे के अंदर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा। इलाके के धरवा गांव में अलावलपुर उपकेंद्र के जेई नीरज कुमार अपने लाइनमैनों के साथ गुरुवार को कटिया कनेक्शन की जांच करने गए थे। जांच के विरोध में ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में जेई ने चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें