फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 50 कंपनियां लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर के युवक-युवतियों के लिए रोजगार की संभावना एवं भविष्य निर्माण को लेकर संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से कौशल विकास मंत्रालय की ओर से 22 दिसंबर से तीन दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन शनिवार को दिन में 12 बजे स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर के सांसद एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। मेले में पावर, रिटेल, टेलीकॉम, बैंकिंग एवं फाइनेंस, आईटी-आईटीएस, सिक्योरिटी, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, लाजिस्टिक्स, डोमेस्टिक वर्कर्स, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोटिव, हेल्थकेयर आदि में नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें देश की नामी-गिरामी लगभग 50 कंपनियों की ओर से भाग लेकर कक्षा-आठ से लगायत उच्च शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। भाग लेने वाले अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता जो भी उपलब्ध हो के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी (आधार/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की तीन-तीन प्रतियां लाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री के आगमन तथा रोजगार मेले की तैयारी का जायजा भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने लिया। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, कार्तिक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अभिषेक, शशांक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें