फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से गिरी बालिका को मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)।धरम्मरपुर गंगा घाट से जमानिया नाव से आते समय मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे एक किशोरी नाव से गिर गई। मछुआरों ने उसे बचा लिया और धरम्मरपुर घाट की तरफ ले गए। होश में आने पर किशोरी कहीं चली गई। नाव में सवार एक व्यक्ति की माने तो शाम को करीब छह बजे धरम्मरपुर गंगा घाट से जमानिया घाट पर अन्य लोगों के साथ एक करीब 15 वर्षीय किशोरी आ रही थी। इसी दौरान वह किसी कारणवश गंगा के बीच धारा में नाव से गिर पड़ी। नाव पर सवार लोगों द्वारा शोर मचाने पर मछुआरों ने बचा लिया और धरम्मरपुर घाट की तरफ ले गए। होश में आने पर बालिका कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें