फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका दुख हरती हैं मां चंडिका भवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर सदर तहसील के चाड़ीपुर स्थित मां चंडिका भवानी का धाम भक्तों के आस्था और विश्वास का केंद्र है। जनश्रुतियों के अनुसार जिस स्थान पर यह मंदिर स्थापित है, वहां सैकड़ों वर्ष खाली जमीन हुआ करता था। किसी ने खेती के लिए जब जमीन की खुदाई कराना शुरु किया था तो उसे मां की मूर्ति दिखाई दी थी। यह शोर पूरे गांव में फैल गया। मां की मूर्ति को साक्षात दर्शन देने जैसा मानते हुए उनकी पूजा-अर्चन शुरू कर दी। बाद में ग्रामीणों वहां भव्य मंदिर का निर्माण कराकर प्रतिमा की स्थापना की। वैसे तो यहां प्रतिदिन भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते है, लेकिन शारदीय और वासंतिक नवरात्र में भक्तों का रेला उमड़ता है। सेना से सेवानिवृत्त राधेश्याम पांडेय मंदिर की देख-रेख करते हैं। मां के बारे में ऐसा कहा जाता है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर मां हर दुख को हर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें