सैदपुर (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र का स्थानांतरण मऊ जिले के लिए होने से सभासदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों में रोष है। सभासदों का प्रतिनिधिमंडल रविवार की शाम नगर स्थित डाक बंगले पर संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिला। उन्हें पत्रक सौंपकर ईओ का स्थानांतरण रुकवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता अविनाश बरनवाल ने कहा कि ईओ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे थे। अचानक उनका स्थानांतरण किया जाना समझ से परे है। इस मौके पर सभासद सुनील यादव, मोहसिन खां, रामदुलारे, चंदन बारी, आलोक यादव, ब्रजेश जायसवाल, गनपत वर्मा, सभासद प्रतिनिधि सुनील यादव, रविकांत निषाद, राजेश सोनकर एवं कई पूर्व सभासदों सहित नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुटे दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।