जखनियां(गाजीपुर)। पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता पूर्वी क्षेत्र के बौद्धिक संघ प्रमुख मिथिलेश जी ने कहा कि जाति, दलगत भावना राष्ट्र के समुन्नत विकास में सबसे बड़ा बाधक है। इसे त्याग कर राष्ट्र के समुन्नत विकास में हर भारतवासी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार हम भारतवासी भारत राष्ट्र के बिना जीवित नहीं रह सकते। ऐसी भावना का हर जनमानस में विकास होने की जरूरत है। जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ संचालक पारसनाथ राय ने की। इस मौके पर आनंद मिश्रा, योगेन्द्रनाथ राय, रूद्रप्रताप सिंह, दिनेश पांडेय, गौरीशंकर पाण्डेय, जयप्रकाश मौर्य, रविंद्र राय, सुरेश राय, अश्विनी राय, रविंद्र राय, रामचंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।