फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी सेवराई एसपी श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। एक स्कूल पर पास-पास बैठे परीक्षार्थियों को देख केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए दो परीक्षार्थियों के बीच नियमित दूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली कटौती के नाम पर कोई भी केंद्र सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं करेगा। यूपी बोर्ड में शासन प्रशासन की सख्ती का असर अब परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 594 परीक्षार्थियों में 38, और इंटरमीडिएट के 626 में 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें