जमानिया। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव स्थित मैदान में शुक्रवार को श्री बजरंग स्टार स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत सिंह यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच हंसराजपुर और त्रिलोकपुर गांव के बीच खेला गया। इसमें त्रिलोकपुर ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य बसंत कुमार यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। उत्तम यादव, सिंटू यादव, राकेश, मुकेश, सुनील कुमार, संतोष, कमला प्रसाद, अशोक यादव, दुर्गा प्रसाद, रजनीश कुमार, राजन आदि उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका राजकुमार राय ने निभाई।