फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। डा0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुर ढोटारी के सभागार में डा0 रामनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी विचारधारा से जुड़े विद्वान तथा डा. लोहिया के पद चिन्हों पर चलने वाले गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता डा0 विजेंद्र सिहं ने कहा की डा0 लोहिया स्वतंत्रता सेनानी, महान चितंक और समाजवादी थे। वह अपना संपूण जीवन समाजवाद, आर्थिक असमानता, रंग भेद और जाति प्रथा गरीबों, वंचितों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने नमक सत्याग्रह पर 1932 में शोध प्रबंध पूण किया था। डा0 लोहिया जी के नाम पर इस कालेज का नाम रखा गया और कालेज के संस्थापक श्री सत्यदेव सिहं, डा0 लोहिया जी के विचारों के प्रेणास्रोत बने हुए हैं। अभी हाल के दिनों में सत्यदेव डिग्री कालेज बोरसिया गाजीपुर में कर्मवीर सत्यदेव सिहं अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण किया गया, बीएड विभागाध्यक्ष डा0 कुबेरनाथ पांडये ने कहा कि लोहिया जी लोकसभा में भी सत्तापक्ष के खिलाफ हमेशा मुखर रहते थे। वह इस देश के गरीबों के बारे में हमेशा सोचते थे और उनके अनुआई द्धारा उनकी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में डा0 सोमनाथ कुशवाहा, सत्येंद्र सिहं, कमलेश यादव आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंगली राम तथा संचालन सत्येंद्र सिहं ने किया। अंत में आगंतुकों के प्रति प्रमोद कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिवकुमार ,विरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, दिनेश श्रीवास्तव सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें