फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के 26 बंदियों सहित 740 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जेल में निरुद्ध 26 बंदियों सहित 740 लोगों की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गई। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2126 पहुंच गया। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मेडिकल टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने में जुटी हुई है, जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। एक दिन में सात सौ से ऊपर संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। देर शाम आई रिपोर्ट में जिला जेल में निरुद्ध 26 बंदी, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस सहित तीन डाक्टर सहित 740 की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गई। एक तरफ जहां जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहले से ही 21 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में आंकड़े की रफ्तार देखकर मेडिकल टीम के होश उड़े हुए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां मरीजों को ट्रेस करने के साथ लक्षण की जानकारी लेने के साथ उन्हें होम आइसोलेट एवं गंभीर होने पर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती करने में जुटी हुई है। सर्विलांस टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची तैयार करने में जुट गई है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि एक दिन में 740 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आमजन को जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे संक्रमण फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें