फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 72 बच्चों ने दी प्रतियोगिता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था सामान्य ज्ञान, ड्राइंग, मेहंदी, प्रतियोगी परीक्षा करा कर बच्चों के अंदर की छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कई वर्षों से कर रही है। संस्था जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा कराती है। उत्कृष्ठ बच्चों को सम्मानित करती है। मंगलवार को यह प्रतियोगिता नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर में आयोजित कराई गई। इसमें 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया और संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जुलाई में होने वाली वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




प्रतियोगिता में भाग लेंगे रोहित विश्वकर्मा



देवकली। कर्नाटक में 24 से 27 जनवरी के बीच स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 19 वर्ष आयोजित होगी। देवकली गांव के निवासी रोहित विश्वकर्मा भाग लेने के लिए 21 जनवरी को कर्नाटक जाएंगे। रोहित जीवन विश्वकर्मा के पुत्र है, जो अमेठी जनपद के गांधी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। इस समय अमेठी में कोच शमीम अहमद से प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित होने पर एथलेटिक्स संघ गाजीपुर के सचिव डा. रुद्रपाल यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी, नरेंद्र कुमार मौर्य आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें