सेवराई। तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के कोच शिवजीत सिंह ने मंगलवार को ग्राउंड का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक मंडल को जरुरी दिशा-निर्देश दिया। स्व. रामधीरज सिंह की स्मृति में 20 से 21 अप्रैल तक दो दिवसीय मां कामाख्या वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तहसील क्षेत्र के करहिया गांव स्थित फील्ड में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय दो दिवसीय इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सभी मैच शाम चार बजे से खेले जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की करीब दर्जन भर से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज खेल मैदान पर पहुंचे नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के कोच शिवजीत सिंह ने आयोजक मंडल के साथ मुलाकात कर ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस मौके पर कुवंर मनीष सिंह, अवनीश सिंह, रजत सिंह, बृजेश सिंह, विक्की कुमार, विशाल सिंह, लाला, संदीप, सूरज, राहुल, आकाश, अमन आदि उपस्थित थे।