फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 छात्रों का रोजगार के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर आई विभिन्न कंपनियों ने 125 छात्रों का रोजगार के लिए चयन किया। कई अभ्यर्थियों को 1.8 लाख से 2.25 लाख तक का सालाना पैकेज मिलेगा। इस दौरान मदरसन, ओमेक्स आटो लिमिटेड, मिंडा फुरुकवा, एक्सडी इंडिया लिमिटेड, सीकेएम जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से आईएचआर तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने योग्यता के आधार पर टीम का चयन किया, जिसमें आईटीआई के 25 छात्र, पालीटेक्निक के 19 पास आउट तथा 71 अंतिम वर्ष के अध्यनरत छात्र- छात्राएं चयनित हुए। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह, डा. प्रीती सिंह तथा प्रधानाचार्य ई अजीत कुमार यादव, ई सुनील कुमार यादव, प्लेसमेंट सेल के सदस्य इन्द्रजीत यादव, नवनीत वर्मा, चन्द्रमणि पटेल, जितेंद्र राय, विरेंद्र शर्मा, जनार्दन साहनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें