फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में गाजीपुर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। जनपद में टीकाकरण अभियान 10 दिसंबर से शुरू हुआ था, जिसमें जिले को 1384345 बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष जनपद में 1402134 बच्चों का टीकाकरण कर समय सीमा से पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस अभियान के तहत जनपद में 5176 स्कूलों में यह अभियान प्रथम चरण में चलाया गया जिसमें स्कूलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान को पूर्ण करने में कुल 466 टीमों ने भाग लिया एवं 11250 सत्र लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीसी मौर्या ने बताया कि प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सिन्हा ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें