गाजीपुर। पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की तरफ से जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने हर कोई प्यासा रह जाएगा, अगर पानी को नहीं बचाएगा, वही देश बनेगा महान, जहां पानी का होगा मान, जल बचाओ, जीवन बचाओ, जल ही जीवन है, जल का संरक्षण करना है, धरती का रक्षण करना है आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. अचल कुमार सिंह ने जल संरक्षण की विधियों के साथ ही चुनौतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। यह कार्यक्रम डॉ. सत्येंद्रनाथ सिंह, डॉ. जेके राव एवं डॉ. गोपाल सिंह यादव की देखरेख में चला।