फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी के पास गुरुवार की सुबह बाइक से वसूली करने जा रहे एक व्यापारी की ठंड लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन पहुंचे और शव को घर ले आए। भीमापार निवासी अखिलेश बर्नवाल (35 ) धान क्रय- विक्रय का काम करता था। इसी सिलसिले में वह सुबह बाइक से सैदपुर भितरी रुपये की वसूली करने जा रहा था। भितरी से पहले उसके सीने में दर्द हुआ और वह बाइक से गिर पड़ा। बाइक से गिरते ही आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि व्यापारी की ठंड लगने से मौत हो गई है। लोगों ने इसकी सूचना अखिलेश के परिवार को दी। घटना जानकारी मिलते ही परिवार में सन्नाटा छा गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और शव को लेकर घर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें