गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला तथा बच्चों के अधिकार से संबंधित कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा सिविल जज ( सीनियर डिविजन) संजय कुमार ने कहा कि सभी को अपने कर्त्तव्य, अधिकार, कानून तथा सजा की जानकारी होनी चाहिए। अगर बच्चे कानून की जानकारी रखेंगे तो वह अपराध में लिप्त नहीं होंगे। इसके पूर्व प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने बुके देकर सचिव का स्वागत किया। इसी क्रम में बताया गया कि आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉ. अनीता कुमारी, बीएन पांडेय, अकबरे आजम, विकास सिंह, अमित यादव, पूजा सिंह, हरेंद्र यादव, सारिका राय, शशिकला जायसवाल समेत बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डा. संत कुमार राम ने किया।