फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन के कल्याण के लिए सार्थक योजनाओं की शुरूआत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां(गाजीपुर)। बूथ अध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य करती है। विगत चार वर्षों में पूरे देश में जन-जन के कल्याण के लिए सार्थक योजनाओं की शुरूआत हुई। जिस तरह 2014 में आप लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। उसी तरह 2019 में कार्यकर्ताओं की भागीदारी, बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी और पार्टी की ईमानदारी से भाजपा अपना परचम लहराएगी। इससे पहले उन्होंने जखनियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष जमीदार सिंह, त्रिलोकी गुप्ता, पंकज सिंह, कमलकांत गुप्ता, जंजाली विश्वकर्मा, महेंद्र चौहान, बलदेव कुशवाहा, दिनेश गुप्ता को माला पहनाकर उनके साथ पूरी कार्यकारिणी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, धीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, दयाशंकर सिंह, राजदेव यादव, विक्कू राजभर, राम लखन, आरिफ, पनवा देवी, सुरभि देवी, फुलवा देवी, नगीना, तारा, कौशल्या, विद्यावती देवी, बेनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें