जमानिया। उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने सोमवार को पुलिस बल के साथ कस्बा बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर दुकान लगाए संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए पटरी छोड़कर दुकान लगाने का निर्देश दिया। बिना लाइसेंस पटाखा न बेचने की हिदायत दी। उन्होंने चेताया कि सड़क की पटरी पर अगर दुकानें लगी पाई जाती है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी। पटाखे की बिक्री के लिए रामलीला मैदान में जगह का चयन किया गया है। दमकल कर्मियों को रामलीला मैदान के पास तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कस्बा बाजार सहित किसी भी स्थान पर बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।