फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन काम न करने से किसानों को नहीं मिली खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। सहकारी समितियों में पीओएस मशीन के काम न करने से बुधवार को किसानों को उर्वरक नहीं मिल पाया। केन्द्र सरकार की ओर से उर्वरक पीओएस मशीन से किसानों को देने के फैसले से किसानों को उर्वरक लेने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उर्वरक पर सरकार सब्सिडी देती है। एलपीजी की तरह उर्वरक की सब्सिडी भी सीधे किसानों के खाते में देने की तैयारी के क्रम में इस वर्ष पहली अप्रैल से पीओएस मशीन से किसानों का आधार कार्ड फीड कर अंगूठा लगाने के बाद खाद मिल रही है। आज पूरे दिन पीओएस मसीन द्वारा किसानों का अंगूठा नहीं लेने के कारण खाद का वितरण नहीं हुआ जिससे किसानों को सहकारी समितियों से बिन खाद लिए वापस जाना पड़ा। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मुहम्मदाबाद जेपी त्रिपाठी ने बताया कि इफको दिल्ली में तकनीकी खराबी के कारण मशीन के कार्य नहीं करने के कारण किसानों को खाद नहीं दी जा सकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें