कठवामोड़। नोनहरा थाने के चक फरीद गांव के सामने शनिवार की दोपहर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजन को सौंप दिया। चकसलेम गांव निवासी सखराज चौहान (65) चकफरीद गांव के सामने स्थित एक हैंडपंप से पानी लेकर अपने डेरे पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय ासिमाबाद की ओर तेज गति से आ रही बाइक जद में आ गए। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया।