मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सेमरा शिवरायकापुरा में गंगा किनारे चल रहे ठोकर मरम्मत के कार्य के लिए बोल्डर लेकर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर सेमरा के पास पलट गया, जिसमें सेमरा साधू की कुटिया निवासी एक ग्रामीण मजदूर कन्हैया यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सेमरा शिवरायकापुरा में गंगा किनारे बाढ से क्षतिग्रस्त ठोकर का मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसमें ट्रकों से मरम्मत के लिए बोल्डर मंगाए जा रहे हैं। शाहनिंदा से सेमरा जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण ट्रकों के आवागमन से हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती है।