मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड के ग्राम सभा टड़वा के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में कुल 57 पशुओं जिसमें 21 गाय, 29 भैंस, छह पड़िया, एक बछिया का पंजीकरण किया गया। सबको कीटनाशक, मिनरल, औषधि उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सारे पशुओं का इलाज किया गया। मेला के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय आय में पशुधन का योगदान बढ़ता जा रहा है। पशुधन की भूमिका भारतीय कृषि में निरंतर बढ़ रही है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र प्रसाद ने पशु प्रबंधन, पशु पोषण, पशु प्रजनन, पशु नियंत्रण, पशु उत्पादन आदि पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार सिंह, डा. सचिन कुमार सिंह, डा. हरवंश सिंह, अजीत कुमार, डा. राजेश कुमार, एसी यादव, संतोष गिरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल तथा अंत में ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय ने मेला में आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।