फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक निलंबित
विज्ञापन

ब्यूरो
गाजीपुर। संघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण में लापरवाही बरतने के आरोप सीएमओ ने मरदह के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मुहम्मद रिजवान को निलंबित कर दिया। वहीं दो एएनएम नंदबालिका राय, प्रमिला सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया गया। साथ ही चार एएनएम रेवतीपुुर की प्रेमलता सिंह, सुुभाकरपुर की प्रेमशीला, ओमभू तिवारी और भदौरा की कृष्णा देवी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मरदह पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा तीन ब्लाक की सीडीपीओ देवकली की कंचन यादव, मरदह की नीता सिंह और मनिहारी के रंजन द्विवेदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेज गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि संघन मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें