मुहम्मदाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को 65 वीं ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अलका राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि विधायक अलका राय ने ध्वजा रोहण, मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भाग लेने से उनका विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल- कूद की व्यवस्था होनी चाहिए। उसके लिए जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, सहयोग निश्चित मिलेगा। प्रारंभ में खंड शिक्षाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालयों में संचालित कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए खेल का स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रेखांकित किया। कार्यक्रम में हेमनाथ राय, राजेश सिंह, रानी ओझा, अनील पांडेय, राजेश राय, जयप्रकाश पांडेय, अखिलेश राय, श्रीकांत मौर्य, अमरनाथ यादव, जितेंद्र प्रसेन सिंह, देवेंद्र राय, आसिम हसन, नितिन राय, रूपेश पांडेय, अनिल राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद उपाध्याय और अमित राय ने किया।