जमानिया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थानीय विधानसभा इकाई की मासिक बैठक रविवार को हेतिमपुर स्थित संत जुड़ेदास शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोहन बिंद ने कहा कि पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के सदस्य एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोगों को जागरूक कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं ताकि लोग पार्टी से पार्टी के सिद्धांत के अनुसार जुड़ सकें। इस मौके पर मुरलीधर बिंद, ओमप्रकाश, रविंद्र कुमार, दयाराम, सुनील, सीताराम, रामबचन, तिलकधारी, शिवकुमार निषाद, जनार्दन बिंद, चंद्रमा, जयकुमार, प्रेमचंद आदि उपस्थित थे। संचालन सत्यनारायण बिंद ने किया।