फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के बालाजी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। विकास भवन सभागार में श्रम विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। सूचना विभाग के नामित सांस्कृतिक कलाकार जावेद खां ने सरदार वल्लभ भाई पटेल पर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, यूनिसेफ के विशाल रंजन, सूचना विभाग के धनंजय प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय, गोपाल पांडेय, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, पारसनाथ राय आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के महान सपूत थे। उन्होंने भारत के एकीकरण में महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। उप निदेशक डा. ज्योत्स्ना ने राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र की एकता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

...नोट : खबरों में इनसेट.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें