फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी गुजरने के दौरान पटरी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेल खंड पर शनिवार की दोपहर बारह बजे एक मालगाड़ी गुजरने के दौरान फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल पटरी टूट गई। इससे काफी देर तक रेल फाटक बंद रहा और दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे रहे। इसमें मरीजों की एंबुलेंस भी शामिल थी। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेल पटरी टूटने के बाद काशन के सहारे कुछ ट्रेनों को गुजारा गया फिर दो बजे से शाम 4:45 बजे तक मेगा ब्लाक लेकर मरम्मत की गई। रेलवे के आईडब्लूओ ने बताया कि रविवार को आवागमन बंद करके करीब चालीस मीटर तक की रेल पटरी को बदला जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात बाधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी, आरपीएफ के अलावा कोतवाली पुलिस को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें