करंडा। जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कटान प्रभावित क्षेत्र करंडा के पुरैना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसमें बताया गया कि पूरे जनपद में 522 नाव लगायी गयी है। इसमें मोटर चालित एवं गैर मोटर चालित नौकाएं शामिल हैं। उन्होंने मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से सिंचाई मंत्री को स्थितियों के बारे में अवगत कराया जिस पर प्रदेश के सिचाई मंत्री ने कटान को रोकने के लिए त्वरित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस बाबत संबंधित विभाग को दो से तीन दिन के अन्दर कटान रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।