गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबच्चन सिंह यादव, डा. रामभजन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बैजनाथ यादव, सेतवान सिंह, अक्षैवरनाथ पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, शिववचन पांडेय, सलाउद्दीन, यदुनाथ सिंह, रामजन्म सिंह, जनार्दन सिंह, प्रमोद पांडेय, बेचन यादव, रमाशंकर यादव, राधे सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।