फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर आजम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग चौराहा से बाइक जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पहुंचकर पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी कर अपने रोष का इजहार किया। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुंवर हिमांशु सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों के खिलाफ आजम खां के दिए गए बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जिन सैनिकों के भरोसे भारत की जनता चैन की सांस ले रही है। ऐसे सैनिकों के खिलाफ बोलना उनकी कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। उनको देश के बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। कहा कि जो उनकी जुबान काटेगा उसको पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। सिद्घांत सिंह ने कहा कि सैनिकों के खिलाफ आजम खां का बयान उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का प्रमाण है। उनकी इस तरह की बयानबाजी छात्र-नौजवान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, जय सिंह, शुभम सिंह, अनीस सिंह, ओमप्रकाश यादव, अमन राणा, अमन सिंह, छोटू सिंह आदि उपस्थित थे। उधर सुखदेवपुर चौराहा के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सपा नेता आजम खां का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सेना ही नहीं बल्कि संपूर्ण देशवासियों का अपमान है। उनके इस बयान के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी। वह जब सेना पर आरोप लगा सकते हैं तो संविधान पर भी सवाल खड़ा कर सकते हैं। उनके इस बयान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सरकार को चाहिए कि उन पर कार्रवाई करे। उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। आजम के बयान से करोड़ों भारतीयों के ह्रदय को ठेस पहुंची है। पुतला दहन के समय सह संयोजक राज केशरी, शुभम अग्रहरी, रोशन गुप्ता, निहाल वर्मा, बंटी कश्यप, पंकज वर्मा, नितीश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें