स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण इलाकों में बहाल करने के लिए लगातार कवायद कर रही है। जनपद के ग्रामीण इलाकों में 69 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र जो आयुष्मान भारत इंफ्राट्रक्चर के तहत बनाने की स्वीकृति शासन के द्वारा मिल गई है। इसके लिए पहले से ही जमीन चिन्हित कर ली गई है और अब कार्यदायी संस्था को भी नामित कर दिया गया है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मध्य एक बैठक दो दिन पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हुई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में प्रसव के लिए बनाए गए उपकेंद्र जो काफी जीर्णशीर्ण हालात में हो गए थे। बहुत सारे उप केंद्र गिर भी चुके हैं। इसके चलते वहां पर प्रसव प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व में उपकेंद्र के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 69 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण के लिए उन्होंने बताया कि उपकेंद्रों के निर्माण को लेकर समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है, जिससे समय में इसका निर्माण पूर्ण हो सके।