गाजीपुर। मरदह सब डिवीजन के तहत उपकेंद्र डिलिया के घूरन बाजार में मेगा कैंप लगाया गया। इसमें कैंप में कुल 200 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीयन कर कुल 17 लाख जमा कराया गया। एसडीओ मरदह अभिषेक राय ने बताया कि मरदह सब डिवीजन के तहत सभी उपकेंद्रों को मिलाकर कुल 487 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीकरण कराकर कुल 48 लाख जमा कराया गया। एसडीसी विजयशंकर राय ने बताया कि सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना को हम पूर्ण रूप से संचालित कर रहे हैं। सरकार द्वारा सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी की योजना 15 मार्च तक है, जो बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा मौका है। मेगा कैंप में अवर अभियंता नीरज सोनी, विजयशंकर राय, जेई मिथिलेश यादव, त्रिभुवन, संजय यादव, कैशियर सुनील यादव, इकरार लाइनमैन, आपरेटर आसिफ अंसारी एवं सभी मीटर रीडर और संविदा कर्मी मौजूद थे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि आज मेगा कैंप का आयोजन तलिया चट्टी (खालिसपुर) में किया गया। मेगा कैंप में अवर अभियंता रौजा शशिकांत पटेल, विश्वजीत सिंह एवं सभी संविदा कर्मी उपस्थित थे।