फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पाली में 6765 और दूसरी पाली में 6835 ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 एवं सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पाली में 50 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 6765 एवं दूसरी पाली में 6835 ने परीक्षा छोड़ दी। सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 एवं सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा का आयोजन आज किया गया। इसके लिए जिले में कुल 29 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे थे। उनकी तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में दिन में साढ़े 11 बजे तक चली पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 13 हजार 152 अभ्यर्थियों में से 6765 अनुपस्थित थे, जबकि 6387 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दिन में ढाई बजे से साढ़े चार बजे हुई। इसमें 13152 में 6835 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 6317 उपस्थित थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने तथा उसकी शुचिता बनाए रखने के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर तैनात किए गए थे। आयोग की ओर से नियुक्त किए गए प्रेक्षकों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के तहत परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें