फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकमित्र पर फायरिंग कर 65 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव स्थित नहर के किनारे सड़क पर मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार पांच लुटेरे ने फायरिंग कर बाइक सवार यूबीआई बैंकमित्र से 65 हजार नकदी लूट ली। हालांकि संयोगवश गोली जमीन पर लगी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान एक खोखा बरामद किया।
विज्ञापन

बघरी गांव निवासी जवाहरलाल कुशवाहा जमानिया स्थित यूबीआई का बैंक मित्र है। वह बाइक से गांव जा रहा था। गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसे आवाज देने लगे। इस पर बैंक मित्र जैसे ही रुका एक लुटेरा उसका बैग छिनने लगा। उसके बैग न देने पर दूसरे लुटेरे ने उसको लक्ष्य कर गोली चलाई, लेकिन गोली सड़क पर जा लगी।
इधर लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वाहन सहित वह गिर पड़ा और लुटेरे बैग सहित 65 हजार नकदी, पॉश मशीन सहित अन्य कागजात लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। उसे मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें