फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन जीने के गुर सिखाता है स्काउट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित बुद्धं शरणं महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को दीक्षा संस्कार के साथ समापन हुआ। इस मौके पर टेंट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके लिए आठ टोलियां रानी लक्ष्मी बाई, कमल, अवनि चतुर्वेदी, सुनीता विलियम, मोर, टाइगर, सरदार भगत सिंह, अभिनंदन में बांटा गया था। सभी टोली के नायकों के नेतृत्व में आठ सदस्य टीम ने अस्थाई टेंट, पानी रखने का स्थान, औजार रखने का स्थान, बगीचा, शौचालय आदि तैयार किया गया। शिविर में प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, विभिन्न प्रकार की ताली, कम संसाधन में भोजन पकाना, पानी बचाव आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य के साथ मुख्य अतिथि एसएस देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि बालेश्वर सिंह ने सभी टेंटों का निरिक्षण किया और आठों टोली को अंक दिए। जिसमें टोली मोर को प्रथम और अवनि चतुर्वेदी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रबंधक मौर्या ने कहा कि स्काउट उत्तम नागरिक का निर्माण करने के साथ ही अनुशासित जीवन जीने की गुर सिखाता है। सभी में राष्ट्र से प्रेम करना सिखाता है। कहा कि चारित्रिक, शारीरिक एवं बौद्धिक गुणों को निखारता है। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट टेंट निर्माण के लिए टोली नायक सीमा तथा दूसरे स्थान पर रही श्वेता वर्मा को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रवण यादव, विनोद प्रजापति, विनोद तिवारी, बृजराज सिंह, निर्मला देवी, मिथिलेश सिंह, उमेश सिंह, रवि, तबस्सुम, रेशमा आदि मौजूद रही। प्रशिक्षण जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव, ईनामुल्लाह अंसारी, कुमारी अंजली ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें