फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए स्वामी सहजानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म दिन महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव देवा में 130 वीं जयंती धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगुरु मठ काशी के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर अंगवस्त्र चढ़ाया गया। माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडेय के प्रयास से स्टेशन के पीछे लगी स्वामी जी की प्रतिमा पर भी अंग वस्त्र व विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया। विशिष्ट अतिथि पारसनाथ राय ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित होकर हम लोग धन्य हैं। हम लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि धन्य है इस गांव की धरती, जहां स्वामी सहजानंद जैसे महापुरुष ने जन्म लिया। इसी क्रम में मृत्युंजय राय, अखिलेश राय, सत्यम राज, सुशांत राय आदि ने स्वामी जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंबुजा, नीरज, रामानंद जायसवाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अंसारी, रितेश गुप्ता, श्याम, इंद्र प्रताप राय आदि उपस्थित थे। संचालन आशीष ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सहजानंद राय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें