फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में बीएचएमएस की फाइनल की परीक्षा बुधवार को प्रारंभ हो गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कालेज प्रशासन ने पूरी चौकसी बरती है। दूसरे दिन कुल 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षार्थियों को नकल सामग्री न लाने का सख्त निर्देश दिया गया है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग की जा रही है। उनकी मोबाइल आदि बाहर रखवा दिया जा रहा है। मेडिकल कालेज की परीक्षा के दौरान अंदर ही अंदर नकल कराए जाने की बात को प्राचार्य ने गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें