फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रकाश पहलवान ने महेंद्र पहलवान को पटकनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। क्षेत्र के सिखड़ी खिलवा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर की। सबसे रोचक मुकाबला डीएलडब्लू के राजन पहलवान एवं गोरखपुर के सुबेदार पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। 5100 हजार रुपये इनाम की कुश्ती में सिखड़ी के शिवप्रकाश पहलवान ने वाराणसी के महेंद्र पहलवान को पटकनी दी और कुश्ती अपने नाम कर ली। तीसरी कुश्ती देवानंद पहलवान एवं अखिलेश पहलवान के बीच हुई। इसमें देवानंद पहलवान विजयी रहे। अखिलेश पहलवान ने प्रिंस को पराजित कर कुश्ती अपने नाम कर ली। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, गोपाल यादव, लालजी सिंह यादव, अरुण उर्फ उमा यादव, उदय प्रताप, रामकेर पहलवान, रामबरत आदि उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका जगधारी पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें