दिलदारनगर(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर, बूथ प्रभारी, विधानसभा कार्यकारिणी तथा वरिष्ठ नेताओं की बैठक दिलदारनगर में हुई। इसमें पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं का नाम बढ़वाने के संबंध में विचार किया गया। प्रदेश तथा जिले में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपराध की बढ़ती घटनाओं से आम जन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार अपराध की घटनाओं पर रोक लगा पाने में पूरी तरह नाकाम है। इस अवसर पर मन्नू सिंह, अनिल यादव, पप्पू प्रधान, कामदेव सिंह, अमित सिंह, अशोक सिंह, विजय यादव, सरोज प्रधान आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव एवं संचालन महासचिव उर्मिलेश पांडेय ने किया।