फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य-अहिंसा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सत्य-अहिंसा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को आदर्श बाजार स्थित एक कोठी पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि अमीर और गरीब के बीच जो दूरी बढ़ रही है, इसको समाप्त करने के लिए गांधीजी के बताए रास्ते पर चलना होगा। गांधी जी के विचारों को दुनिया में मान्यता है। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र संघ ने दो अक्तूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में बटुक नारायण मिश्र, आशुतोष गुप्ता, कुसुम तिवारी, राजेंद्र गाजी, राजेश उपाध्याय, मिंटू खान, राजेश श्रीवास्तव, शबीउल हसन, मिलिंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, प्रेमशंकर त्रिपाठी, तनवीर आलम, दिगंबर तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, अंशू पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रामवचन कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें