गाजीपुर। हरियाणा के गुड़गांव स्थित ताज सिटी सेंटर में नार्थ स्कूल मेरिट अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नार्थ रीजन के कई स्कूलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एजुकेशन टुडे मैग्जीन के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ इस मौके पर जापान के शिक्षा मंत्री मानबू-कागकू-डैजिन भी मौजूद थे। इस अवसर पर जापान के शिक्षा मंत्री ने सनबीम गाजीपुर के नवीन सिंह को बेस्ट को-कैरिकुलर एजुकेशन के सीबीएसई अवार्ड से पुरस्कृत किया। सनबीम स्कूल के केपी सिंह ने नवीन सिंह, उप प्रधानाचार्या, विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सनबीम गाजीपुर की मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है। ऐसे ही स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी परचम लहराएगा।