फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में महंगाई से त्रस्त है आम लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को राजेंद्रनगर में हुई। इस मौके पर दस सितंबर को आयोजित भारत बंद को हर हाल में सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों को तैयार रहने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि इसे ऐतिहासिक बंदी बनाना है। देश भर की जनता महंगाई से त्रस्त है। खुद को असहाय महसूस कर रही है। हर तरह से आम नागरिकों तथा व्यापारियों को तंग करने की कोशिश की जा रही है। अन्य वक्ताओं ने बंदी को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर अवधेश राय शास्त्री, अजय कुमार सिंह, अमिताभ अनिल दूबे, रामनगीना पांडेय, समीउल्ला खां, राजीव कुमार, शहनवाज खां, बटुक नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शफीक अहमद की अध्यक्षता में रजदेपुर में हुई। इसमें पेट्रेल और डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद की सफलता पर विचार किया गया। श्री अहमद ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई पर अंकुश ही नहीं रह गया है। लोग त्रस्त है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मोदी सिर्फ पूंजिपतियों के लिए काम कर रहे है। इस मौके पर राकेश राय, सुनील साहू, अखिलेश राय, संजय राय आधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें