फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोर गांव निवासी एक किसान की करेंट लगने से उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोर निवासी जयकरन यादव का पुत्र शिवप्रकाश यादव (57) मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे अपने पंपिंगसेट पर खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। मोटर चलाने के लिए जैसे ही स्टार्ट किया, वह करेंट की जद में आ गया और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए और उसे करेंट से अलग किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन आनन -फानन में उपचार के लिए मऊ में स्थित इक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को शिवप्रकाश की मौत हो गई। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर आए, कोहराम मच गया। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव क्रो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें