फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद के निर्देश पर स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की शाम स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने एवं अवैध तरीके से बाइक खड़ा करने सहित अन्य मामलों में 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस चौकी दिलदारनगर के इंचार्ज डीपी यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने वालों और स्टेशन के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से मोटरसाइकिल खड़ा करने वालों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की। चेकिंग अभियान में कुल 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें