गाजीपुर। जिले के राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कालेजों में कार्यरत शिक्षक सोमवार से बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। यह विरोध सरकार की तरफ से राजकीय शिक्षकों के समायोजन की जारी गलत नीति को लेकर किया जा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव और जिला मंत्री जगदीश यादव ने रविवार को यह जानकारी संयुक्त रूप से दी। उन्होंने ने बताया कि सरकार ने राजकीय शिक्षकों का समायोजन करने के बाद पदोन्नति करने का फरमान जारी किया है। यह फरमान राजकीय शिक्षकों को मंजूर नहीं है । राजकीय शिक्षकों की मांग है कि पहले पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए उसके बाद समायोजन किया जाए। नेता द्वय ने कहा कि राजकीय शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांध कर 28 मार्च तक विरोध करेंगे ।