गाजीपुर। प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आयोजित होती है। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसमें जिले के किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या निस्तारण का समय से निराकरण करने का निर्देश जिलाधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से दिया जाता है। उन्होंने बताया कि माह जनवरी में होने वाली किसान दिवस की बैठक 17 जनवरी को विकास भवन के सभाकक्ष में अपरान्ह एक बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी।