फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए अब तक कोई कृषि नीति नहीं बनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत दर में वृद्धि वापस लेने आदि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर वामदलों एवं किसान सभाओं ने बुधवार को आस्तीन चढ़ाते हुए धरना दिया। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक किसानों के लिए कोई कृषि नीति नहीं बनाई गई। किसान विरोधी नीतियों के चलते लगभग पांच लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बड़े-बड़े आंदोलनों के बावजूद सरकारें उपेक्षा का रवैया अख्तियार किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैै। सरकार किसानों की आमदनी दूनी करने का नारा दे रही है लेकिन यह नहीं बता रही है कि यह कैसे होगा। सिंचाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। देश केवल नारों से नहीं चलाया जा सकता है।बेरोजगार नवजवान काम से वंचित हैं। दो करोड़ युवकों को हर वर्ष काम देने का वादा खोखला साबित हुआ है। नए उद्योगों की स्थापना नहीं हो रही है। कहा कि पनामा पेपर्स एवं पैराडाइज पेपर्स में 500 से लेकर 750 भारतीयों का नाम शामिल है जो काला धन छिपाए हुए हैं एवं विदेशों में जमा किए हुए हैं लेकिन सरकार न तो उनका नाम बता रही है न तो कार्रवाई ही की जा रही है। इस प्रकार कालाधन वापस लाने का नारा झूठा साबित हुआ है। गाजीपुर अत्यंत पिछड़ा जिला है लेकिन औद्योगिकीकरण नहीं हुआ है। चीनी मिल चालू करने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन व्यवहार में अमल नहीं हो रहा हैै। सिर्फ कारपोरेट घरानों, उद्योगपतियों का काम हो रहा है। कहा कि जनविरोधी नीतियों को चलाने वाली सरकारों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। सभा में किसान सभा के जिला मंत्री नसीरुद्दीन, रामदरश यादव, उदल, श्यामकिशोर, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, मोती प्रधान, जितेंद्र घोष, रामअवध राम, जनार्दन राम, दुर्गा यादव, शमीम अहमद, हरिहर यादव, राम शुक्ला, रामराज बिंद, विरेंद्र, सुभाष कुशवाहा, डा. सीताराम यादव, अफजल, मनोज सिंह, ब्रजभूषण चौहान एवं रामा यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता किसान सभा के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं शिवप्रकाश तिवारी तथा संचालन भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें